छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट में 24 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें 87 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 21 मरीजों का उपचार घर पर चल रहा है। जनवरी से अब तक प्रदेश में 454 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें दूसरे राज्यों के 12 मरीज भी शामिल हैं।

रायपुर संक्रमण के मामले में सबसे आगे है। यहां मंगलवार को आठ नए मरीज मिले। इसके अलावा राजनांदगांव में छह, बिलासपुर में पांच, रायगढ़ में तीन तथा बालोद और जशपुर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 52 नमूनों की जांच की, जिनमें 24 की रिपोर्ट पाजिटिव आई।
रायपुर में 38 सक्रिय मरीज
• राजधानी में वर्तमान में 38 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 36 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो मरीज घर पर उपचार ले रहे हैं। बिलासपुर और राजनांदगांव में 10-10 सक्रिय मरीज हैं। बिलासपुर में पांच अस्पताल में भर्ती और पांच होम आइसोलेशन में हैं।
लक्षण दिखने पर जांच कराने की सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने तेज बुखार, गले में खराश, लगातार खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण होने पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा नहीं लेने की अपील की गई है।


Comments
Be the first to comment on this story.