Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

10 करोड़ से बन रही सड़क में पत्थर से ठोक रहे सारिया

सागर। सिविल लाइन से मकरोनिया तक करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क का काम व्हाइट टाप तकनीक से हो रहा है। इसी बीच सड़क निर्म…

10 करोड़ से बन रही सड़क में पत्थर से ठोक रहे सारिया

सागर। सिविल लाइन से मकरोनिया तक करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क का काम व्हाइट टाप तकनीक से हो रहा है। इसी बीच सड़क निर्माण को लेकर एक वीडिया इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हुआ, जिसमें एक युवक बनी हुई सड़क में पत्थर से लोहे का सरिया ठोकता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर तरह तरह की बातें होने लगीं। हालांकि पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।

सिविल लाइन से मकरोनिया सड़क शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों में शामिल है। इस सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है और रोजाना पांच हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क निर्माण में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पालन बेहद जरूरी है। संबंधित निर्माण एजेंसी को सड़क में टाइ बार लगाने का प्रावधान नहीं है। सड़क को पूर्ण मानकों के साथ उच्च गुणवत्ता से बनाई जा रही है। यह सड़क डामर थी, जिसे हर तीन साल में रिपेयरिंग करना पड़ता है। व्हाइट टाप तकनीक से बनने के बाद सड़क को और मजबूती मिलेगी। प्रदीप लारिया, विधायक नरयावली।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.