Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

RGPV बस ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, 15 छात्र घायल

भोपाल।  राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की विद्यार्थियों और कर्मचारियों से भरी बस मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वीआइपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उसे काफ…

RGPV बस ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, 15 छात्र घायल

भोपाल।  राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की विद्यार्थियों और कर्मचारियों से भरी बस मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वीआइपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें दो विद्यार्थी और एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद घायलों को तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। वहीं, तीन विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 विद्यार्थी और कर्मचारी सवार थे। 
 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस ड्राइवर को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने बताया कि बस के सामने अचानक एक व्यक्ति आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। विश्वविद्यालय की यूआईटी के डायरेक्टर विनय थापर ने बताया कि हादसे में छह विद्यार्थी और दो कर्मचारी घायल हुए हैं। प्रबंधन घायलों के उपचार और उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.