Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

इंदौर के कैट रोड पर दिल दहला देने वाला हिट एंड रन

इंदौर। कैट रोड पर शुक्रवार सुबह एक कार चालक ने पहले राहगीरों को टक्कर मारी और रुकने के बजाय भागने लगा। सड़क पर घायल पड़े लोगों को देखकर बाइक (बुलैट) सवार प्रवीण भाटी ने रोकने के लिए कार का पीछा किया …

इंदौर के कैट रोड पर दिल दहला देने वाला हिट एंड रन

इंदौर। कैट रोड पर शुक्रवार सुबह एक कार चालक ने पहले राहगीरों को टक्कर मारी और रुकने के बजाय भागने लगा। सड़क पर घायल पड़े लोगों को देखकर बाइक (बुलैट) सवार प्रवीण भाटी ने रोकने के लिए कार का पीछा किया तो उसे भी चपेट में ले लिया और करीब 100 फीट तक घसीटता ले गया।

गंभीर रूप से घायल प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक विकास शुक्ला पीथमपुर की एक दवा कंपनी में डिप्टी मैनेजर है। राजेंद्र नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

राजेंद्र नगर टीआइ यशवंत बड़ौले के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कैट रोड पर परमाणु नगर के सामने की है। सुखनिवास रोड निवासी 32 वर्षीय प्रवीण पुत्र महेश भाटी बाइक(बुलेट) से रंगवासा की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान हरिराम मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। इनमें घायल करण ने प्रवीण को रोककर कार चालक को पकड़ने में मदद मांगी। करण डंपर चालक है और दोपहिया वाहन से ड्यूटी पर जा रहा था। प्रवीण ने उसे बाइक पर बैठाया और कार का पीछा किया। 

करीब 200 मीटर आगे प्रवीण ने कार को पकड़ लिया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय प्रवीण की बाइक को ही टक्कर मार दी। वह करीब 100 फीट तक घसीट कर ले गया। हादसे में प्रवीण और करण बुरी तरह घायल हो गए। उनका पूरा शरीर छलनी हो गया था। भाई अमित भाटी के अनुसार प्रवीण के एक पैर की हड्डी टूट चुकी थी। वह चमड़ी के कारण लटकी हुई थी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी वक्त प्रवीण के मामा मुकेश सोलंकी का गुजरना हुआ और भीड़ देख कर रुक गए। मुकेश ने अपने भानजे को लहूलुहान हालत में देखकर घबरा गए और तत्काल दशहरा मैदान स्थित निजी अस्पताल ले जाया गए।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.