Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

ड्यूटी से लौट रहे होटल कर्मी पर लाठियों से हमला, पर्स छीना; पूछताछ करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन स्थित एंबियेंस होटल में काम करने वाले युवक ने इंदरगंज थाने की सीमा में आने वाले घोसीपुरा स्टेशन रोड पर हमला और लूट की शिकायत की है। युवक के अनुसार वह होटल से डयूटी खत्म कर घर क…

ड्यूटी से लौट रहे होटल कर्मी पर लाठियों से हमला, पर्स छीना; पूछताछ करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन स्थित एंबियेंस होटल में काम करने वाले युवक ने इंदरगंज थाने की सीमा में आने वाले घोसीपुरा स्टेशन रोड पर हमला और लूट की शिकायत की है। युवक के अनुसार वह होटल से डयूटी खत्म कर घर की ओर जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसे रोका तो वह नहीं रूका। इसके बाद तीन युवकों ने दौड़कर लाठी मारी जो बाइक पर लगी वह गिर पड़ा।

अन्य युवक भी मौके पर आए और दो ने उसे पकड़ लिया व पर्स निकाल लिया। पर्स में तीन हजार रुपये रखे हुए थे। दो युवकों को थोड़ा पहचाना तो युवक मां के साथ बाद में घर पहुंचा जहां फिर मारपीट कर दी गई। इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच की लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 

 

शिकायतकर्ता रोहित पुत्र चन्द्रमोहन खटीक निवासी-सत्यनारायण की टेकरी घोसीपुरा ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात 11 बजे होटल से अपने घर आ रहा था कि भदौरिया मार्केट के पास 10-15 लड़के बेठे हुए थे और मुझे देखते ही उनके से एक लड़के ने आवाज लगाई कि रूक, वह नहीं रूका तो उक्त लड़कों मे से दो-तीन लड़कों ने दौड़कर बाइक में लाठी मारी जिससे बाइक टूट गई। तोड़फोड़ के बाद लात घूसों से मारपीट की व तीन हजार रुपये रखे पर्स को भी छीन लिया। पुलिस को कॉल किया और इंदरगंज थाने रोहित मां के साथ पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि उन लड़कों की पहचान लेकर आओ। दो लड़के आरिफ व चुन्नु के घर पहुंचे तो वहां मारपीट कर दी गई। जिससे मां को चोट आई।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.