Star India News
Sun, Nov 1, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

आउटसोर्स बिजलीकर्मियों का बड़ा ऐलान - मांगें पूरी नहीं हुई तो 7-8 नवंबर को ठप करेंगे काम

भोपाल। मध्य प्रदेश की छह बिजली कंपनियों में कार्यरत करीब 45 हजार आउटसोर्स बिजलीकर्मियों ने दीपावली पर 7 और 8 नवंबर को काम बंद आंदोलन की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्र…

आउटसोर्स बिजलीकर्मियों का बड़ा ऐलान - मांगें पूरी नहीं हुई तो 7-8 नवंबर को ठप करेंगे काम

भोपाल। मध्य प्रदेश की छह बिजली कंपनियों में कार्यरत करीब 45 हजार आउटसोर्स बिजलीकर्मियों ने दीपावली पर 7 और 8 नवंबर को काम बंद आंदोलन की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव और विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन के उपाध्यक्ष नरेंद्र भदौरिया ने कंपनियों को औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 22(1) के तहत नोटिस दिया है।

 

संगठन का आरोप है कि कर्मचारियों को पिछले 20 वर्षों से दीपावली और अन्य राष्ट्रीय त्योहारों पर काम करने का अतिरिक्त पारिश्रमिक नहीं मिला। उनकी प्रमुख मांगों में ठेका प्रथा समाप्त करना, नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन में सुधार, जोखिम भत्ता, चिकित्सा अवकाश और दुर्घटना में मृत कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देना शामिल है।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.