Star India News
Wed, Sep 16, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, 14 और 15 सितंबर को छोड…

14 से 17 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, 14 और 15 सितंबर को छोड़कर अगले दिनों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

14 और 15 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,17 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 18 और 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इन सातों दिनों के लिए पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 

अगले 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इसके बाद फिर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों के दौरान किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 

पश्चिमी यूपी में आंधी और बारिश
पिछले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बिजली गिरने के साथ आंधी और तेज हवाएं भी चलीं। 8:30 बजे तक के 24 घंटे में ललितपुर के मड़ावरा में 4 सेंटीमीटर और प्रयागराज के कोरांव में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.