लाइफ स्टाइल

कटहल के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:इसका फाइबर पेट को रखे साफ, ब्लड प्रेशर रखे दुरुस्त, लेकिन एक बार में ज्यादा न खाएं

कटहल गर्मी और बरसात में मिलने वाला पौष्टिक फल है। इसे स्वाद के साथ ‘न्यूट्रिशन का खजाना’ भी माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन C, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो पाचन, इम्यूनिटी और हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं।\

‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड साइंस’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, कटहल में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स (पौधों से मिलने वाले तत्व) होते हैं। इनमें ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर में इंफ्लेमेशन कम करने, बैक्टीरिया से लड़ने और कैंसर का रिस्क कम करने में मदद कर सकते हैं।

हालांकि हर पौष्टिक चीज सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को कटहल से एलर्जी या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सवाल- कटहल में कौन-से पोषक तत्व होते हैं?

जवाब- कटहल में फाइबर, विटामिन A, C, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और थोड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

सवाल- कटहल खाने के क्या हेल्थ बेनिफिट्स हैं?

जवाब- सीनियर डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि कटहल में मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाने और आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

  • इसमें मौजूद विटामिन C इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है और संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
  • कटहल में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे हार्ट डिजीज का जोखिम भी कम होता है।
  • इसमें कई एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं और इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं।
  • इसमें विटामिन A और कैरोटेनॉयड्स (एंटीआक्सिडेंट) होते हैं, जो आई हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।
  • मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स बोन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।
  • इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है।
  • इसमें मौजूद मैग्नीशियम मसल्स और नर्वस सिस्टम के सही कामकाज में मदद करता है।

    सवाल- क्या कच्चे व पके कटहल की न्यूट्रिशनल वैल्यू एक बराबर होती है और क्या दोनों ही फायदेमंद हैं?

    जवाब- नहीं, कच्चे और पके कटहल की न्यूट्रिशनल वैल्यू एक जैसी नहीं होती। दोनों में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, लेकिन उनकी मात्रा और शरीर पर प्रभाव थोड़ा अलग हो सकता है।

    • कच्चे कटहल में स्टार्च और फाइबर ज्यादा होता है। इसलिए यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
    • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता है।
    • कटहल पकने पर स्टार्च शुगर में बदल जाती है। इसलिए इसमें नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज और ग्लूकोज) की मात्रा ज्यादा होती है।
    • कच्चा कटहल सब्जी के रूप में खाया जाता है, जबकि पका कटहल फल के रूप में।
    • दोनों में विटामिन C, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इसलिए दोनों सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
    • हालांकि कौन-सा ज्यादा फायदेमंद है, यह व्यक्ति की जरूरत पर निर्भर करता है।
    • वेट और ब्लड शुगर कंट्रोल करने वालों के लिए कच्चा कटहल बेहतर विकल्प है, जबकि पका कटहल एनर्जी और पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स है।

      सवाल- कटहल को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं?

      जवाब- कटहल को कच्चा और पका, दोनों रूपों में खा सकते हैं। पका कटहल वैसे ही स्वादिष्ट लगता है, वहीं कच्चे कटहल की ढेरों रेसिपीज पॉपुलर हैं। जैसेकि-

      • कच्चे कटहल की मसालेदार सब्जी बना सकते हैं।
      • कच्चे कटहल का इस्तेमाल पुलाव और बिरयानी जैसी डिश में कर सकते हैं।
      • उबले हुए कच्चे कटहल से कटलेट, कबाब या टिक्की बना सकते हैं।
      • कटहल की पकौड़ी भी कई जगहों पर पॉपुलर है।
      • कच्चे कटहल का कोफ्ता और अचार बना सकते हैं।
      • इसे सांभर या दाल में भी डाल सकते हैं।
      • कटहल के बीजों को उबालकर या भूनकर खा सकते हैं।
      • बीजों को सब्जी या करी में डालकर भी खाया जा सकता है।
      • वहीं पके कटहल को सीधे स्नैक या नाश्ते में खा सकते हैं।
      • पके कटहल का फ्रूट सलाद बना सकते हैं। उसमें अन्य फल भी मिला सकते हैं।

        सवाल- क्या ज्यादा कटहल खाने के नुकसान भी हैं?

        जवाब- हां, इसे ज्यादा मात्रा खाने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। जैसेकि-

        • कटहल में फाइबर होता है। इसे ज्यादा खाने से गैस, पेट फूलना, अपच या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।
        • कुछ लोगों को कटहल से एलर्जी हो सकती है। इसके कारण खुजली, स्किन रैश, सूजन या सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
        • पके कटहल में नेचुरल शुगर होती है। ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है। इसलिए डायबिटिक लोगों को कम मात्रा में खाना चाहिए।
        • ज्यादा मात्रा में पका कटहल खाने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए कटहल संतुलित मात्रा में खाना चाहिए।

          सवाल- एक दिन में कितना कटहल खाना सुरक्षित है?

          जवाब- इसकी कोई एक तय मात्रा नहीं है। लेकिन एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए एक दिन में लगभग 1-2 कप (150-300 ग्राम) कटहल खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है।

          • पहली बार खा रहे हैं या पाचन संबंधी समस्या रहती है, तो कम मात्रा से शुरुआत करें।
          • एक बार में ज्यादा कटहल खाने से गैस, ब्लोटिंग या अपच हो सकती है।
          • कटहल पौष्टिक है, लेकिन किसी भी फल की तरह इसे भी संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button