कारोबार

सोने-चांदी की कीमतों में 25 जून को गिरावट, इस महीने ₹16 हजार सस्ता हो चुका

सोने-चांदी की कीमतों में 25 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी आज चांदी 5,494 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी 3 दिन में ही 21 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,305 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.42 लाख पर था। सोना के दाम इस महीने 16 हजार रुपए और चांदी के 46 हजार रुपए गिरे हैं। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.63 लाख/किलो थी।

चांदी इस साल 1.69 लाख रुपए गिरी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 36 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 147 दिन में चांदी 1.69 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button