सोने-चांदी की कीमतों में 24 जून को गिरावट:चांदी आज ₹5,448 सस्ती, 2 दिन में 16 हजार गिरी:सोना ₹2,817 गिरकर ₹1.42 लाख पर आया

सोने-चांदी की कीमतों में 24 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी आज चांदी 5,448 रुपए घटकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी 2 दिन में ही 16 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।
वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,817 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.45 लाख पर था। सोना के दाम इस महीने 14,285 रुपए और चांदी के 41,315 रुपए गिरे हैं। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.63 लाख/किलो थी।

चांदी इस साल 1.64 लाख रुपए गिरी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।
वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 146 दिन में चांदी 1.64 लाख रुपए सस्ती हो गई है।



