लाइफ स्टाइल

ट्रैवल में फोन चोरी का रिस्क:सेफ्टी के 9 टिप्स याद रखें, खो जाए तो तुरंत करें ये 7 काम, जानें फोन कैसे ट्रैक करें

आज स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा है। कॉल और मैसेज के अलावा इसका उपयोग ऑनलाइन पेमेंट, टिकट बुकिंग, नेविगेशन, होटल रिजर्वेशन, फोटो स्टोरेज और डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रखने समेत कई कामों के लिए होता है।

ट्रैवल के दौरान फोन चोरी होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए यात्रा में इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। कुछ सावधानियां अपनाकर स्मार्टफोन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज ट्रैवल के दौरान फोन सेफ्टी की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • किन जगहों पर फोन चोरी का रिस्क ज्यादा होता है?
  • यात्रा में किन गलतियों से बचना चाहिए?
  • अगर फोन चोरी हो जाए तो कैसे ट्रैक कर सकते हैं?

एक्सपर्ट: विशाल विक्रम सिंह, एडिशनल एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश पुलिस

सवाल- ट्रैवल के दौरान फोन खोने या चोरी होने का रिस्क क्यों बढ़ जाता है?

जवाब- लोग अक्सर नई जगहों, सामान और टिकट-होटल जैसी व्यवस्थाओं में व्यस्त रहते हैं।

  • भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे-बस स्टेशन, एयरपोर्ट और टूरिस्ट स्पॉट पर जेबकतरे भी एक्टिव रहते हैं।
  • ऐसे में बार-बार फोन यूज और लापरवाही के कारण फोन खोने या चोरी होने का रिस्क बढ़ जाता है।
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट, होटल या कैफे में फोन चार्जिंग पर लगाकर छोड़ना भी जोखिम बढ़ाता है।

सवाल- किन जगहों पर फोन चोरी होने का रिस्क ज्यादा होता है?

जवाब- जहां भीड़ ज्यादा हो, लोगों का ध्यान भटकता हो या जल्दबाजी का माहौल हो, वहां चोर आसानी से मौका तलाश लेते हैं।

सवाल- फोन को जेब/बैग में कैसे रखें कि वह सुरक्षित रहे?

जवाब- फोन को ऐसी जगह रखें, जहां हमेशा आपकी नजर और कंट्रोल बना रहे।

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर फोन बैग के बाहरी पॉकेट या पीछे की जेब में न रखें।
  • बेहतर होगा कि फ्रंट पॉकेट, चेन वाले बैग या अंदर की जेब में रखें।
  • बैग हमेशा अपने सामने रखें और उसे बार-बार न खोलें।
  • बैकपैक इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे भीड़ में आगे की तरफ पकड़ें।
  • बार-बार फोन निकालने की बजाय जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें।

सवाल- भीड़ में फोन इस्तेमाल करते हुए क्या सावधानियां बरतें?

जवाब- भीड़भाड़ वाली जगहों पर फोन इस्तेमाल करते समय आसपास के माहौल का ध्यान रखना चाहिए। कई बार लोग कॉल, मैप या फोटो में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि आसपास ध्यान नहीं देते और फोन स्नैचिंग या चोरी का शिकार हो जाते हैं।

सवाल- सोते समय (ट्रेन/बस/फ्लाइट) फोन कैसे सुरक्षित रखें?

जवाब- पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखें-

ट्रेन में

  • फोन सीट पर न छोड़ें।
  • हाथ में लेकर न सोएं।
  • फोन चेन वाले बैग या अंदर की जेब में रखें।
  • बैग अपने पास रखें।
  • चार्जिंग पर लगाकर न सोएं।

बस में

  • फोन जेब की बजाय बैग में रखें।
  • बैग को गोद या अपने पास रखें।
  • खिड़की के पास फोन हाथ में लेकर न सोएं।
  • उतरते समय अपना फोन चेक करें।

फ्लाइट में

  • फोन सीट पॉकेट में न रखें।
  • सोने से पहले फोन बैग में रखें।
  • चार्जिंग के दौरान फोन पर नजर रखें।
  • उतरते समय सीट और आसपास जरूर चेक करें।

सवाल- क्या करें कि फोन चोरी होने पर भी डेटा चोरी न हो?

जवाब- फोन चोरी होने पर सबसे बड़ा रिस्क उसमें मौजूद पर्सनल डेटा, बैंकिंग एप्स, फोटो, डॉक्यूमेंट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स के मिसयूज का होता है। इसलिए पहले से कुछ सिक्योरिटी फीचर्स ऑन रखना जरूरी है। जैसेकि-

  • स्ट्रॉन्ग स्क्रीन लॉक रखें।
  • फिंगरप्रिंट या फेस लॉक ऑन रखें।
  • बैंकिंग एप्स पर अलग पासकोड लगाएं।
  • फोन में ‘Find My Device’ फीचर एक्टिव रखें।
  • जरूरी डेटा का क्लाउड बैकअप लेते रहें।
  • OTP और पासवर्ड फोन में सेव न करें।
  • पब्लिक वाई-फाई पर बैंकिंग एप यूज न करें।
  • फोन खोने पर तुरंत सिम और बैंक अकाउंट ब्लॉक कराएं।

    सवाल- क्या करें कि फोन चोरी होने पर UPI, बैंकिंग एप सुरक्षित रहें?

    जवाब- फोन चोरी होने पर UPI और बैंकिंग एप्स का मिसयूज हो सकता है। इसलिए मोबाइल में पहले से कुछ सिक्योरिटी सेटिंग्स ऑन रखना जरूरी है, ताकि फोन गलत हाथों में जाने पर भी बैंक अकाउंट सुरक्षित रहे।

    • UPI और बैंकिंग एप पर अलग PIN रखें।
    • स्क्रीन लॉक हमेशा ऑन रखें।
    • OTP मैसेज लॉक स्क्रीन पर न दिखे।
    • बैंकिंग एप में ऑटो-लॉगिन बंद रखें।
    • फोन में पासवर्ड या UPI PIN सेव न करें।
    • फोन चोरी होते ही सिम तुरंत ब्लॉक कराएं।
    • जरूरत पड़े तो UPI अस्थाई तौर पर बंद कराएं।
    • सभी बैंकिंग एप्स का पासवर्ड तुरंत बदलें।
    • साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

    सवाल- एंटी-थेफ्ट बैग या पाउच क्या होता है? इसे कैसे यूज करते हैं?

    जवाब- एंटी-थेफ्ट बैग/पाउच चोरी से बचाव के लिए डिजाइन किया जाता है। इसमें छिपी हुई चेन, कट-रेजिस्टेंट मेटेरियल, लॉक सिस्टम और सीक्रेट पॉकेट जैसे फीचर्स होते हैं, जिससे सफर के दौरान सामान और फोन ज्यादा सुरक्षित रहते हैं।

    • इसे यूज करते समय बैग हमेशा शरीर के सामने की तरफ रखें।
    • जरूरी सामान जैसे फोन, पासपोर्ट, कार्ड और कैश अंदर की सुरक्षित पॉकेट में रखें।
    • भीड़भाड़ वाली जगहों पर बैग की सभी चेन बंद रखें।
    • बैग को कुर्सी, ट्रॉली या सीट पर खुला छोड़ने से बचें।
    • एंटी-थेफ्ट पाउच कपड़ों के अंदर या जैकेट के नीचे पहनना सुरक्षित माना जाता है।

    सवाल- क्या एंटी-थेफ्ट पाउच उपयोगी हैं?

    जवाब- हां, भीड़भाड़ वाली जगहों और लंबी यात्राओं में एंटी-थेफ्ट पाउच ट्रैवल के दौरान उपयोगी साबित हो सकते हैं।

    • इनमें सीक्रेट पॉकेट, मजबूत चेन और शरीर से सटाकर पहनने वाला डिजाइन होता है, जिससे फोन, पासपोर्ट, कार्ड और कैश को सुरक्षित रखना आसान होता है।
    • हालांकि सिर्फ एंटी-थेफ्ट पाउच पर पूरी तरह निर्भर रहना सही नहीं है।
    • इसे इस्तेमाल करते समय भी सतर्क रहना जरूरी है।
    • पाउच हमेशा शरीर के सामने रखें, भीड़ में चेक करते रहें और अनजान जगहों पर खुले में सामान न निकालें।

    सवाल- अगर फोन खो जाए तो तुरंत क्या करें?

    जवाब- फोन खोने या चोरी होने पर घबराने की बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं।

    सवाल- पुलिस में शिकायत कैसे दर्ज करें?

    जवाब- फोन चोरी या खोने पर जल्द-से-जल्द पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इससे फोन ट्रैक कराने, सिम ब्लॉक कराने और भविष्य में किसी गलत इस्तेमाल की स्थिति में कानूनी सुरक्षा मिलती है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

    • नजदीकी पुलिस स्टेशन जाएं।
    • फोन खोने या चोरी होने की पूरी जानकारी दें।
    • मोबाइल नंबर और IMEI नंबर बताएं।
    • फोन का मॉडल, रंग और आखिरी लोकेशन बताएं।
    • बिल या फोन से जुड़ा प्रूफ साथ रखें।
    • ऑनलाइन पोर्टल या साइबर सेल में भी शिकायत कर सकते हैं।
    • शिकायत/FIR की कॉपी जरूर लें।
    • जरूरत हो तो सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल पर फोन ब्लॉक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button