राजस्थान

बीकानेर में हार्ट अटैक से पिता की मौत के बाद बेटी ने सुसाइड कर लिया:शव को देखते ही तालाब की तरफ दौड़ी और लगा दी छलांग

बीकानेर में हार्ट अटैक से पिता की मौत के बाद बेटी ने सुसाइड कर लिया। पिता का शव देखकर युवती ने खेत में बने पोंड (तालाब) में छलांग लगा दी। लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना बज्जू थाना क्षेत्र में चक 3 बीजीएएम (ए) में मंगलवार सुबह 11 बजे हुई।

पवन गोदारा ने बताया- चाचा पतराम गोदारा सोमवार शाम को बज्जू कस्बे में अपने निर्माणाधीन मकान पर गए थे। वे रात को वहीं रुके हुए थे। मंगलवार सुबह 9 बजे सूचना मिली कि वे मकान में अचेत पड़े हैं। तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने उनकी मौत हार्ट अटैक से होना बताया है।

पिता का शव देखकर युवती ने खेत में बने पोंड (तालाब) में छलांग लगा दी।
पिता का शव देखकर युवती ने खेत में बने पोंड (तालाब) में छलांग लगा दी।

पिता का शव घर लाए तो बेटी तालाब में कूदी

भतीजे पवन गोदारा ने बताया- चाचा पतराम की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुबह 11 बजे शव घर लाया गया। पिता की मौत का सदमा बेटी ऋतु गोदारा (22) बर्दाश्त नहीं कर सकी।

उसने घर के पास खेत के तालाब में छलांग लगा दी। यह देख परिजन और ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े। लोगों ने ऋतु को बाहर निकालकर तुरंत बज्जू के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक साथ किया अंतिम संस्कार

बज्जू उप जिला हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। ऋतु ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी।

परिवार का बज्जू कस्बे में बना मकान।
परिवार का बज्जू कस्बे में बना मकान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button