राजस्थान

रेल मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल हुई थी,AEN-इलेक्ट्रीशियन सस्पेंड

जयपुर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली गुल होने के मामले में दो दिन बाद शनिवार को सहायक अभियंता (AEN) और इलेक्ट्रीशियन को सस्पेंड कर दिया गया। एक अधिकारी को चार्जशीट जारी की गई है।

11 जून को हीरापुरा स्थित 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन (GSS) में हुई ट्रिपिंग के कारण भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीन बार बिजली गुल हो गई थी। करीब 13 मिनट तक रेल मंत्री को अंधेरे में ही मीडिया को संबोधित करना पड़ा था। इस घटना के बाद सरकार और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद गठित तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। जांच समिति की रिपोर्ट पर राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम ने यह कार्रवाई की है।

11 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन बार बिजली गुल हो गई थी।
11 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन बार बिजली गुल हो गई थी।

जांच रिपोर्ट में लापरवाही सामने आई

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जांच रिपोर्ट में लापरवाही पाए जाने पर 400 केवी जीएसएस हीरापुरा में कार्यरत सहायक इंजीनियर (AEN) विपिन वर्मा और इलेक्ट्रीशियन प्रथम बाबू सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

इसके अलावा जयपुर सिटी के अधीक्षण इंजीनियर (XEN) आर.पी. गुप्ता को चार्जशीट जारी कर जवाब मांगा गया है। निगम का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

सस्पेंड कर्मचारियों का मुख्यालय बदला

निगम ने आदेश जारी कर दोनों सस्पेंड कर्मचारियों का मुख्यालय अतिरिक्त मुख्य इंजीनियर (आईटी), आरवीपीएन जयपुर कार्यालय निर्धारित किया है। सस्पेंशन अवधि के दौरान दोनों वहीं से संबद्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button