विदेश

ट्रम्प 17 जून को फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे:16 महीने बाद दोनों की मुलाकात, G7 में हिस्सा लेंगे; पीएम स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 17 जून को फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने शनिवार को बताया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। ट्रम्प और PM मोदी फ्रांस में G7 समिट में हिस्सा लेने वाले हैं।

दोनों नेता 16 महीने बाद पहली बार आमने-सामने होंगे। ट्रम्प से मोदी आखिरी बार फरवरी 2025 को वॉशिंगटन में मिले थे। ट्रम्प के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। इस साल अब तक 3 बार, 2 फरवरी, 24 मार्च और 14 अप्रैल को दोनों के बीच फोन पर बात हुई थी।

फ्रांस में दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति भी बातचीत का हिस्सा बन सकती है।

2025 में कनाडा में हुए G7 में PM मोदी शामिल हुए थे। लेकिन ट्रम्प समिट बीच में छोड़कर चले गए थे, जिससे दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी।
2025 में कनाडा में हुए G7 में PM मोदी शामिल हुए थे। लेकिन ट्रम्प समिट बीच में छोड़कर चले गए थे, जिससे दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी।

पीएम फ्रांस-स्लोवाकिया की 6 दिनों की यात्रा पर रवाना

PM मोदी शनिवार सुबह फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिनों की यात्रा पर रवाना हो गए। उनकी यह यात्रा 13 से 18 जून तक चलेगी। पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। वे 13-14 जून को फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

पीएम 14 जून को स्लोवाकिया रवाना हो जाएंगे। यहां 15 जून तक रुकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। PM मोदी स्लोवाकिया में ‘इंडिया इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है।

मोदी 16 जून को वापस फ्रांस लौटेंगे। वे 17 जून को फ्रांस के एवियन शहर में G7 समिट में हिस्सा लेंगे। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से उनकी मुलाकात होगी। समिट में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नई साझेदारियों और AI के मुद्दे पर चर्चा होगी।

15 जून को फ्रांस जाएंगे ट्रम्प, 17 जून को मोदी से मुलाकात

व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, ट्रम्प सोमवार सुबह अमेरिका से रवाना होंगे। दोपहर में G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। फ्रांस में ट्रम्प की पहली द्विपक्षीय बैठक फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ होगी।

इसके बाद वे G7 नेताओं के साथ स्वागत समारोह और डिनर में शामिल होंगे। 16 जून की सुबह ट्रम्प G7 नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनकी कतर के अमीर (शासक) के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी।

फिर वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। 17 जून को ट्रम्प मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। फिर वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button