लाइफ स्टाइल

फूड पैकेजिंग में नहीं लगेगी स्टेपल पिन:FSSAI ने किया बैन, फूड खरीदें या ऑनलाइन मंगाए, ये 6 चीजें तुरंत चेक करें

मिठाई का डिब्बा हो, नमकीन का पैकेट, बेकरी का सामान या ऑनलाइन फूड, हममें से ज्यादातर लोग आंख मूंदकर पैकेट खोलते और खा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी खाने का पैकेट खोलते समय उस पर लगी स्टेपल पिन, तार या मेटल क्लिप पर ध्यान दिया है? अगर ऐसी कोई नुकीली मेटल गलती से खाने में चली जाए और हमारे पेट में पहुंच जाए तो यह गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

इसी रिस्क को देखते हुए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल ही में फूड बिजनेस करने वालों के लिए एक जरूरी निर्देश जारी किया है। FSSAI ने फूड पैकेजिंग में स्टेपल पिन, तार और अन्य मेटल सामग्री के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे फूड पैकेजिंग सेफ्टी की और जानेंगे कि-

  • FSSAI का निर्देश किन फूड आइटम्स पर लागू होगा?
  • पैकेज्ड फूड खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

एक्सपर्ट- डॉ. पी. वेंकट कृष्णन, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम

सवाल- FSSAI ने यह निर्देश क्यों दिया?

जवाब- FSSAI ने यह निर्देश लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया है। फूड सेफ्टी रेगुलेटर का मानना है कि फूड सेफ्टी सिर्फ साफ-सफाई और अच्छी क्वालिटी का खाना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि खाने में कोई बाहरी या खतरनाक चीज न मिले।

मेटल की पिन, तार, कांच, प्लास्टिक या अन्य बाहरी वस्तुएं फिजिकल हैजर्ड हैं। ये हेल्थ के लिए गंभीर रिस्क बन सकते हैं। इसलिए FSSAI ने फूड पैकेजिंग में ऐसी चीजों के इस्तेमाल से बचने को कहा है।

इससे ये खतरे हो सकते हैं-

  • स्टेपल पिन या तार गलती से खाने में मिल सकते हैं।
  • व्यक्ति इन्हें बिना देखे निगल सकता है।
  • मुंह, गले या भोजन नली में चोट लग सकती है।
  • पेट और आंतों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • इंटरनल ब्लीडिंग या इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ सकता है।
  • बच्चों, बुजुर्गों में यह रिस्क और ज्यादा हो सकता है।

सवाल- यदि कोई व्यक्ति भोजन के साथ मेटल की पिन या तार निगल ले तो क्या हो सकता है?

जवाब- खाने के साथ गलती से मेटल, पिन, तार या कोई अन्य नुकीली चीज निगलना गंभीर हेल्थ रिस्क पैदा कर सकता है।

सवाल- यह निर्देश खासतौर किन फूड आइटम्स की पैकेजिंग पर लागू होगा?

जवाब- यह निर्देश उन सभी फूड आइटम्स पर लागू होगा, जिनकी पैकेजिंग या सीलिंग के लिए मेटल पिन, स्टेपल पिन, तार या अन्य मेटल का इस्तेमाल होता है। खासतौर पर-

  • मिठाई के डिब्बे
  • केक बॉक्स
  • बेकरी प्रोडक्ट्स
  • स्नैक्स और नमकीन के पैकेट
  • फूड पार्सल
  • पैक्ड फूड आइटम्स

सवाल- अगर कोई फूड बनाने वाली कंपनी इस नियम का पालन न करे तो क्या होगा?

जवाब- FSSAI के मुताबिक, अगर कोई फूड कंपनी या कारोबारी इस निर्देश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत कार्रवाई हो सकती है। उस पर-

  • जुर्माना लग सकता है।
  • लाइसेंस जब्त हो सकता है।
  • एक्ट के तहत अन्य सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

सवाल- मिठाई, नमकीन, बेकरी आइटम और फूड डिलीवरी पैकेट खरीदते हुए पैकेजिंग की किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- पैकेजिंग में छोटी-सी लापरवाही भी हेल्थ के लिए रिस्क पैदा कर सकती है।

सवाल- पैकेज्ड फूड खोलते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

जवाब- इस दौरान छोटी-छोटी गलतियां परेशानी का कारण बन सकती हैं। कई बार पैकेजिंग के टुकड़े, स्टेपल पिन या अन्य बाहरी चीजें गलती से खाने में मिल सकती हैं।

सवाल- केक और मिठाई खरीदते हुए पैकेजिंग के अलावा क्या चेक करना चाहिए ?

जवाब- इसके साथ उसकी फ्रेशनेस, एक्सपायरी डेट, FSSAI लाइसेंस नंबर और पैकेट की सील जैसी कुछ अहम चीजों पर ध्यान देना जरूरी है।

एक्सपायरी- एक्सपायरी की तारीख देखें। फ्रेश प्रोडक्ट खरीदें और ‘बेस्ट बिफोर’ जरूर चेक करें।

हाइजीन- साफ-सफाई पर ध्यान दें। दुकान और मिठाई रखने की जगह साफ-सुथरी हो।

सजावट- केक की सजावट ध्यान से देखें। सजावटी स्टिक, वायर, टूथपिक या दूसरे सपोर्ट आइटम्स हो तो उसकी जानकारी लें।

कलर-स्मेल- मिठाई का रंग और स्मेल चेक करें। सब सामान्य होना चाहिए। बहुत ज्यादा चमकीला रंग, अजीब स्मेल या खराब बनावट चेतावनी संकेत हैं।

FSSAI लाइसेंस नंबर- पैक्ड प्रोडक्ट पर FSSAI लाइसेंस नंबर जरूर होना चाहिए। नंबर चेक करना न भूलें।

बिल- फूड आइटम का बिल जरूर लें। शिकायत या रिफंड की जरूरत पड़ने पर यह सबूत का काम करता है।

सवाल- अगर गलती से स्टेपल पिन निगल जाए तो तुरंत क्या करें?

जवाब- अगर किसी व्यक्ति ने गलती से स्टेपल पिन या कोई नुकीली मेटल की वस्तु निगल ली है तो कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • घबराएं नहीं और व्यक्ति को शांत रखें।
  • जबरदस्ती उल्टी कराने की कोशिश न करें।
  • गले में उंगली डालकर पिन निकालने की कोशिश न करें।
  • अगर सांस लेने में दिक्कत, घुटन या लगातार खांसी हो रही है तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल हेल्प लें।
  • जल्द से जल्द डॉक्टर या नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई घरेलू उपाय न करें।
  • डॉक्टर को बताएं कि निगली गई वस्तु स्टेपल पिन थी और उसका साइज भी बताएं।
  • बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के मामले में विशेष सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button