कारोबार

ईरान-अमेरिका में समझौते की खबरों से शेयर मार्केट में तेजी:सेंसेक्स 736 अंक चढ़कर 76,264 पर बंद, रियल्टी और ऑटो शेयर्स में खरीदारी

ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से शेयर बाजार में आज यानी 15 जून को बढ़त रही। सेंसेक्स 736 अंक की तेजी के साथ 76,264 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 231 अंक की तेजी रही, ये 23,853 के स्तर पर बंद हुआ।

रियल्टी, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। इधर, होर्मुज स्ट्रेट को खोले जाने की खबर के चलते ब्रेंट क्रूड यानी कच्चे तेल के दाम में आज 4% की गिरावट है। यह $83 प्रति बैरल पर आ गया है।

आज एशियाई बाजारों में भी तेजी रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 8546 422 5.20%
निक्केई (जापान) 69318 3297 4.99%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24843 125 0.50%

शुक्रवार को अमेरिका के बाजार में रही तेजी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 51202 +354 +0.70%
नैस्डैक 25889 +79 +0.31%
S&P 500 7431 +37 +0.50%

विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 9,760 करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 5,341 18,849 1,00,699.1
FII/FPI -1,082 -9,760 -77,738

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,695 अंक उछलकर 75,527 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 461 अंक की तेजी रही थी, ये 23,622 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button