देश

कर्नाटक के मैसूर में सोमवार को एक रेस्टो-पब में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई:5 घायल, 7 का रेस्क्यू किया गया; पब के अंदर 25 लोग थे

कर्नाटक के मैसूर में सोमवार को एक रेस्टो-पब में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। मरने वालों में दार्जिलिंग के 26 साल के शाहीन और नेपाल के रहने वाले 24 साल के प्रकाश हैं।

सात लोगों को बचा लिया गया। अस्पताल में जिन लोगों का इलाज चल रहा है, उनमें ग्राहक सोनू, रमेश, महादेव प्रसाद, प्रज्वल, अविनाश और पब के मालिक प्रीतम पुमीत शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक दत्तगल्ली इलाके में नेताजी सर्कल के पास फॉक्स डेन लिकर गैराज बार और रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। घटना के समय पब में 25 से ज्यादा लोग थे।

हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची।
आग में घायल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आग में घायल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आग में पब के अंदर का पूरा सामान जल गया।
आग में पब के अंदर का पूरा सामान जल गया।

दिल्ली की होटल में आग से 21 मौतें

दिल्ली में मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में 3 जून को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 10 भारतीय और 11 विदेशी नागरिक थे। इनमें 9 अफ्रीकी और 2 तुर्कमेनिस्तान के हैं।

10 भारतीयों मृतकों में से 8 रिश्तेदार थे। इनमें 3 राजस्थान के और 5 हरियाणा के रहने वाले थे। हादसे में कुल 35 लोग घायल हुए। दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में लेकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button