देश

TMC के सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे:बंगाल BJP प्रभारी और लोकसभा स्पीकर से मिले; काकोली बोलीं- NDA को हमारा समर्थन

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसदों में से 20 बागी सांसदों का गुट त्रिपुरा की बंगाली-समर्थक नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय करेगा।

बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार शाम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपने के बाद इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा- हम PM मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ काम करेंगे।

बागी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और शदाब्दी रॉय ने कहा कि उनका गुट पहले ही NCPI में विलय कर चुका है।

बिरला से मुलाकात की जो फोटो सामने आई है, उसमें 17 TMC सांसद दिख रहे हैं। स्पीकर से मुलाकात से पहले सांसदों ने बंगाल भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की थी।\

TMC बागी गुट के 17 सांसद रविवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले। - Dainik Bhaskar

संसद में अलग सिटिंग की मांग, 5 बड़ी बातें

1. TMC के बागी सांसदों ने स्पीकर से संसद में अलग बैठने की जगह देने की मांग की। 2. काकोली घोष के मुताबिक, नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी NDA को समर्थन देगी। 3. काकोली के अनुसार, बागी गुट के पास दो-तिहाई सांसदों का समर्थन है। 4. ममता बनर्जी गुट ने स्पीकर को पत्र देकर अलग गुट को मान्यता न देने की मांग की। 5. बागी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा- असली TMC कौन है, इसका फैसला अदालत करेगी। बागी गुट TMC के चुनाव चिन्ह ‘जुड़वा फूल’ पर भी दावा करेगा।

NCP त्रिपुरा की क्षेत्रीय पार्टी, चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड

NCP का पूरा नाम नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया यानी NCPI है। यह त्रिपुरा की एक छोटी राजनीतिक पार्टी है। यह पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड है, लेकिन मान्यता प्राप्त नहीं है।

NCPI के फाउंडर कौन हैं या इसका गठन कब हुआ, इससे जुड़ी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पार्टी की पहचान मुख्य रूप से बंगाली समुदाय और क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़ी बताई जाती है।

3 सवाल-जवाब में जानिए आगे क्या होगा?

1. सवाल: बागी सांसदों ने नई पार्टी में विलय का कदम क्यों उठाया?

जवाब: दल-बदल विरोधी कानून से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। बागी गुट के सांसद सुदीप ने कहा- हम नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में विलय कर चुके हैं। नियम के तहत जब आप पार्टी के 2/3 सदस्यों के साथ अलग होते हैं, तो आप पहले ही दिन उस पार्टी का नाम नहीं मांग सकते। जुलाई में, हम तृणमूल का नाम हमें देने की मांग करेंगे, क्योंकि हमारे पास तृणमूल का 2/3 बहुमत है। फिर कोर्ट तय करेगा।

2. सवाल: बागी सांसद अभी क्या करेंगे?

जवाब: बागी सांसदों ने स्पीकर से लोकसभा में TMC के अन्य सांसदों से अलग बैठने की जगह देने की मांग की है। TMC के 28 सांसद हैं। 20 सांसद अलग हो गए हैं। ऐसे में बागी सांसदों को NDA को समर्थन देने की वजह से सत्ता के पक्ष के पास सिटिंग मिल सकती है।

3. सवाल: ममता बनर्जी का गुट क्या करेगा?

जवाब: TMC पर अपना दावा पेश करेगा। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र भेजा और बागी गुट को मान्यता नहीं देने की मांग की।

ममता से अलग हुए 20 बागी सांसदों के नाम…

लोकसभा सीट सांसद लोकसभा सीट सांसद
बारासात काकोली घोष दस्तीदार घाटाल दीपक अधिकारी (देव)
कूचबिहार जगदीश चंद्र बसुनिया झाड़ग्राम कालीपद सोरेन
जांगीपुर खलीलुर रहमान मेदिनीपुर जून मालिया
बहरामपुर यूसुफ पठान बांकुड़ा अरूप चक्रवर्ती
मुर्शिदाबाद अबू ताहेर खान बर्धमान पूर्व डॉ. शर्मिला सरकार
बैरकपुर पार्थ भौमिक हावड़ा प्रसून बंधोपाध्याय
मथुरापुर बापी हलदार बोलपुर असित कुमार माल
जादवपुर सायोनी घोष बीरभूम शताब्दी रॉय
कोलकाता दक्षिण माला रॉय हुगली रचना बनर्जी
आरामबाग मिताली बाग कोलकाता उत्तर सुदीप बंद्योपाध्याय

TMC में टूट से जुड़ी खबर के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button