मध्य प्रदेश

मुरैना में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत:इनमें मां-बेटे भी शामिल; आग की अफवाह से उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ट्रेन हादसे में मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में राजस्थान के बीकानेर के गेसाेरा गांव निवासी बिरमा देवी (60) पत्नी गिरधारी गिरी गोस्वामी, उत्तर प्रदेश के आगरा के रुनकता निवासी शकुंतला सिंह (60), पत्नी भूरी सिंह, आगरा के सुल्तानगंज निवासी आफरीन (35), पत्नी नदीम और असद (4), पुत्र नदीम खान की मौत हुई है। आफरीन और असद मां-बेटे थे।

रेलवे प्रबंधन के अनुसार, हादसा उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर हुआ। गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार करीब 4:15 बजे हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच चेन पुलिंग के कारण बीच सेक्शन में रुक गई थी।

हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…

पातालकोट एक्सप्रेस से कटकर 4 यात्रियों की मौत हो गई।
पातालकोट एक्सप्रेस से कटकर 4 यात्रियों की मौत हो गई।
पातालकोट एक्सप्रेस के नीचे पटरी पर पड़े यात्रियों के शव ।
पातालकोट एक्सप्रेस के नीचे पटरी पर पड़े यात्रियों के शव ।
हादसे के बाद यात्रियों की भीड़ जुट गई। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद यात्रियों की भीड़ जुट गई। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

चेन पुलिंग और अफवाह से उतरकर भागे यात्री

रेलवे के अनुसार, कोच में अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की गई थी, जिसके कारण ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई। इसी दौरान ट्रेन के एक कोच में मोबाइल ब्लास्ट जैसी अफवाह फैल गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्रियों ने जल्दबाजी में ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया।

ट्रैक पर उतरे और दूसरी ट्रेन की चपेट में आए

उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे कुछ यात्री पास की अप लाइन पर पहुंच गए। इसी दौरान गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस वहां से तेज रफ्तार में गुजर रही थी। ट्रैक पर मौजूद 4 यात्री उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button