उत्तर प्रदेश

UP के 21 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट:70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, 24 घंटे में 5 मौतें; 20 जून तक आ सकता है मानसून

यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने रविवार को 21 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60-70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 5 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

हालांकि, रविवार सुबह ज्यादातर जिलों में हल्की धूप है। कहीं-कहीं बादल छाए हैं। उमस की वजह से गर्मी बढ़ गई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके चलते प्री-मानसून की बारिश हो रही है। 17-20 जून तक मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। अभी मानसून बिहार तक पहुंच चुका है।

QuoteImage

यूपी में आमतौर पर मानसून की एंट्री 20 जून तक होती है। मौसम वैज्ञानिक यह भी कहते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मानसून की एंट्री की तारीख पर बदलाव की मजबूत संभावनाएं हैं।

शनिवार की बात करें तो प्रदेश के 25 जिलों में आधी- बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर में 6.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। प्रयागराज-लखनऊ में तूफान आया। कानपुर में घरों में पानी घुस गया।

पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। उन्नाव और गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक किसान की जान गई। वहीं कासगंज में आंधी के दौरान मकान का लिंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

तस्वीर कानपुर की है। यहां सुबह से तेज धूप निकली हुई। हवा की स्पीड धीमी होने से उमस और गर्मी बढ़ गई है।
तस्वीर कानपुर की है। यहां सुबह से तेज धूप निकली हुई। हवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button