देश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करीब 18 दिनों बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिरकार FIR दर्ज करा दी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करीब 18 दिनों बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिरकार गुरुवार को FIR दर्ज करा दी। इसमें ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 आरोपी बनाए गए हैं। हालांकि FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।

FIR दर्ज होने के तुरंत बाद 3 आरोपी टिन्नू, लवकुश और अनुकल्प को अरेस्ट कर लिया गया है। बाकी 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने जांच के लिए 13 जून को SIT बनाई थी। 23 जून को इसने अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी।

सूत्रों का कहना है कि चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और डॉ.अनिल मिश्रा का इस्तीफा लिखवा लिया गया है। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, FIR से मैं बहुत संतुष्ट हूं। लेकिन, जिनका नाम FIR में नहीं है, उसकी भी जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button