खेल

ईरानी प्लेयर के गन सेलीब्रेशन पर विवाद हो गया:ईरानी फुटबॉल टीम बोली-हमें तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया:मैच के तुरंत बाद मेक्सिको जाना पड़ा

अमेरिका में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान ईरानी प्लेयर के गन सेलीब्रेशन पर विवाद हो गया। इस घटना के बाद ईरानी टीम को मैच के तुरंत बाद अमेरिका से मेक्सिको जाने को कहा गया। ईरान की टीम का बेस कैंप मेक्सिको है। अमेरिका में हर मैच के बाद ईरान को बेस कैंप लौटना होता है।

ईरान के कोच आमिर घालेनोई ने फीफा और अमेरिकी अधिकारियों पर आरोप लगाए कि टीम को आराम का वक्त भी नहीं मिला। उन्होंने कहा,

QuoteImage

हमें तुरंत मेक्सिको लौटने का आदेश दिया गया। इससे खिलाड़ियों की रिकवरी प्रभावित हुई। हमारा प्लान अगले दिन मेक्सिको स्थित बेस कैंप लौटने का था। लेकिन मैच के बाद टीम को आराम करने तक का समय तक नहीं दिया गया।

QuoteImage

दरअसल लॉस एंजिल्स के मैदान पर मंगलवार सुबह न्यूजीलैंड के खिलाफ ईरान ने मैच खेला। ईरान ने न्यूजीलैंड को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। ईरान के मिडफील्डर मोहम्मद मोहेबी ने भी एक गोल किया। इसके बाद उन्होंने गन सेलिब्रेशन किया था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। कई फैंस ने आलोचना करते हुए उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

गन सेलीब्रेशन की तस्वीरें…

मोहम्मद मोहेबी ने 64वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
मोहम्मद मोहेबी ने 64वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
मोहम्मद मोहेबी ने गोल करने के बाद उन्होंने गन सेलिब्रेशन किया।
मोहम्मद मोहेबी ने गोल करने के बाद उन्होंने गन सेलिब्रेशन किया।
मोहम्मद मोहेबी के सेलीब्रेशन पर कंट्रोवर्सी हो रही है।
मोहम्मद मोहेबी के सेलीब्रेशन पर कंट्रोवर्सी हो रही है।

स्टेडियम के बाहर ईरान के खिलाफ प्रदर्शन

करीब 4 महीने लंबी जंग के बाद अमेरिका-ईरान के बीच समझौता हो गया है, लेकिन मैच के दौरान भी इस तनाव का असर देखा गया। स्टेडियम के बाहर अमेरिकी प्रशंसकों ने झंडे लहराए और ईरानी सरका के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ईरान के मैच के दौरान LA स्टेडियम के बाद ईरानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए।
ईरान के मैच के दौरान LA स्टेडियम के बाद ईरानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए।

कप्तान तारेमी बोले- हमारे लिए सब मुश्किल

मैच के बाद ईरान के कप्तान मेहदी तारेमी ने कहा- मेक्सिको से लॉस एंजिल्स पहुंचने में टीम को पांच घंटे लगे। आमतौर पर यह समय काफी कम होता है। सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाओं के कारण बेवजह परेशानी झेलनी पड़ी। फीफा से ज्यादा सहयोग की उम्मीद थी। इस समय हमारे लिए सब कुछ मुश्किल हो गया है।

ईरानी वीजा और टिकट पर भी विवाद हुआ था

  • ईरानी फुटबॉल टीम की तैयारियां पहले से कई समस्याओं से घिरी रही है। अमेरिका ने ईरान फुटबॉल महासंघ के कुछ अधिकारियों, सहयोगी स्टाफ और मीडिया प्रतिनिधियों को वीजा नहीं दिए जाने के कारण टीम का सपोर्ट सिस्टम भी प्रभावित हुआ है।
  • वर्ल्डकप से पहले ईरान के फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने आरोप लगाया कि विश्व कप के लिए उसके लिए रिजर्व टिकटों का हिस्सा वापस ले लिया गया। इससे उन ईरानी प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने पहले ही यात्रा की बुकिंग कर ली थी। ईरानी समर्थकों को टिकट कोटे से वंचित करना खेल भावना के खिलाफ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button