खेल

विमेंस वर्ल्डकप- पाकिस्तान पर जीत से भारत 4 विकेट दूर:स्कोर-89/6, दीप्ति-चरणी ने 2-2 विकेट लिए; भारत ने 171 रन का टारगेट दिया

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 171 रन का टारगेट दिया है। एजबेस्टन में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए।

जवाब में पाकिस्तान ने 14 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए हैं। रामीन शमीम और आलिया रियाज पिच पर हैं। दीप्ति शर्मा ने गुल फिरोजा (12 रन) और आयशा जफर (12 रन) को आउट किया। श्री चरणी ने सायरा जबीन और नतालिया परवेज को पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा ने मुनीबा अली (41 रन) को रनआउट किया। शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को शून्य पर आउट किया।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए। 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 विकेट मिले।

इस मुकाबले में भी टॉस के दौरान भारत और पाकिस्तान की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच नो-हैंडशेक जारी है। ऐसा चौथी बार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button