bihar
19 जिलों में यलो अलर्ट,सीवान-छपरा में तेज बारिश::जून के पहले सप्ताह से बढ़ेगी गर्मी, 42°C तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

सीवान में आज दोपहर बाद तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई। तेज हवा के कारण बबुनिया मोड के पास पेड़ की डाली टूटकर सड़क पर गिर गई। इससे आवागमन बाधित है। वहीं गोपालगंज में तेज आंधी के कारण मौसम सुहाना हो गया है। छपरा में भी तेज हवा के साथ बारिश हो रही है!
मौसम विभाग ने रविवार को 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है !

।विभाग के मुताबिक 2 जून के बाद अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद और लखीसराय समेत दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक जाने का अनुमान है।



