bihar

गर्मी के बीच मुजफ्फरपुर और मधुबनी में मौसम बदला, खगड़िया में बादल छाए:33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 12 से 15 जून के बीच होगी मानसून की एंट्री

गर्मी के बीच मुजफ्फरपुर औप मधुबनी में मौसम बदला है। इन दोनों जिलों में दोपहर 3 बजे के बाद बारिश हुई है। खगड़िया में तेज धूप के बाद बादल छाए हैं। सुबह-सुबह बगहा में झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 9 जिलों में यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 15 जून तक कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि 10 से 12 जून के बीच कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना है। आकाशीय बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है।

अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। रोहतास, पटना, गया और सारण में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इधर, पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी है। पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2° C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। जबकि रोहतास का पारा 42.4° C रहा।

10 जिलों में बारिश, गर्मी से मिली राहत

पिछले 24 घंटे में 10 जिलों में तेज हवा के साथ झमामझ बारिश हुई। इन जिलों में बेतिया, मोतिहारी, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और मुंगेर में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। बेगूसराय में एक ऑटो के ऊपर पोल गिर गया। ड्राइवर बाल-बाल बच गया।

मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

बेगूसराय में मंगलवार को आंधी-बारिश के दौरान एक ऑटो के ऊपर पोल गिर गया।
बेगूसराय में मंगलवार को आंधी-बारिश के दौरान एक ऑटो के ऊपर पोल गिर गया।
लखीसराय में मंगलवार की शाम आंधी के साथ बारिश हुई।
लखीसराय में मंगलवार की शाम आंधी के साथ बारिश हुई।
मोतिहारी में मंगलवार को दिन के 1 बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई।
मोतिहारी में मंगलवार को दिन के 1 बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई।
खगड़िया में मंगलवार की शाम तेज आंधी चली। इसके बाद बारिश भी हुई।
खगड़िया में मंगलवार की शाम तेज आंधी चली। इसके बाद बारिश भी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button