bihar

मुंगेर, बेगूसराय में छाए बादल; 7 जिलों में अलर्ट; शाम 5 बजे तक घरों में रहने की अपील:भीषण गर्मी के बीच सोमवार को बिहार के कई जिलों का मौसम बदल गया

भीषण गर्मी के बीच सोमवार को बिहार के कई जिलों का मौसम बदल गया है। पटना के मोकामा में आंधी और तेज बारिश हो रही है। अररिया में भी बारिश हुई है। मुंगेर में भी तेज हवा चल रही है। काले बादल छाए हैं बेगूसराय में भी मौसम बदला है।

मौसम विभाग ने 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटे में पटना समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में इस समय दो तरह का मौसम बना हुआ है। एक तरफ दक्षिण बिहार में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जून के बाद मौसम करवट लेगा और तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही 15 जून से प्रदेश में मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

पटना के मोकामा में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।
पटना के मोकामा में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।
अररिया में मौसम बदला है। बारिश हो रही है।
अररिया में मौसम बदला है। बारिश हो रही है।

40.5 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म

बीते 24 घंटे में 2 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। 40.5 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। जबकि रोहतास का पारा 40.4 डिग्री रहा। वहीं, बक्सर में 39.6 डिग्री और पटना में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं, अरवल और नवादा में 68Kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। किशनगंज हल्की बारिश हुई।

38 से 42°C के बीच रहेगा तापमान

बिहार के अधिकांश जिलों में कुछ दिन अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की राहत मिल सकती है।

  • 10-11 जून: अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश और 60Kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • 12-13 जून: उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज रहेगी।
  • 13 जून से: पूरे राज्य में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button