bihar

शादी के लिए महिला ने 2 बार धर्म बदला:पहले बिन्दू से सीमा परवीन बनी; अब 19 साल छोटे हिन्दू लड़के को पति बनाया

जमुई की एक महिला ने शादी के लिए दो बार अपना धर्म बदला। शादी के लिए पहले वह हिंदू से मुस्लिम बनी।

अब फिर से वह मुसलमान से हिंदू बन गई और उम्र में अपने से 26 साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। महिला का नाम सीमा परवीन(45) है। पहली शादी के से पहले उसका नाम बिंदू था।

अब महिला ने अपने दूसरे बॉयफ्रेंड महावीर ठाकुर से कोलकाता में शादी कर ली है। सीमा परवीन का अब कहना है कि, मैं अब जीवन भर महावीर ठाकुर के साथ रहूंगी।

दोनों की शादी की तस्वीरें देखिए

सीमा परवीन पांच बच्चों की मां है।
सीमा परवीन पांच बच्चों की मां है।
महावीर ठाकुर कोलकाता में रहकर काम करता है।
महावीर ठाकुर कोलकाता में रहकर काम करता है।

अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए शादी के लिए 2 बार धर्म बदलने वाली महिला की लव स्टोरी

सीमा का पहले नाम बिंदू था। 10 साल पहले उसे मनन आलम नाम के एक मुस्लिम युवक से उसे प्यार हो गया। सीमा ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया और मनन से निकाह कर लिया और अपना नाम बिंदू से बदलकर सीमा परवीन रख लिया।

दोनों को पांच बच्चे भी हुए। लेकिन 2 साल पहले दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। वो अकेले रहने लगी।

मिस्ड कॉल से शुरू हुआ दूसरा इश्क

महावीर ठाकुर ने करीब दो साल पहले अपने दोस्त को फोन किया था, लेकिन वह कॉल दोस्त के बजाय सीमा परवीन को लग गया। सीमा परवीन इस दौरान अकेले रह रही थी।

सीमा परवीन ने फोन उठाकर अपनी पहचान बताई, लड़के ने भी खुद की पहचान दी, इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

लड़के ने बताया कि बातचीत के बाद हम दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। फोन पर काफी देर तक बात होने लगी। सीमा मुझसे मिलना चाहती थी, वो कोलकाता आ गई। हमलोग कुछ दिन साथ रहे, उसके बाद हम दोनों ने शादी कर। महावीर का कहना है कि सीमा की पिछली जिंदगी से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button