राजस्थान

सियार ने घर में घुसकर बच्चे का चेहरा नोचा:पालने में सो रहा था 6 महीने का मासूम; लोगों ने पीट-पीटकर सियार को मार डाला

बांसवाड़ा जिले में सियार ने घर में घुसकर 6 महीने के बच्चे पर हमला कर दिया। सियार ने पालने में सो रहे बच्चे के होंठ और गाल बुरी तरह नोच डाले। बच्चे के रोने पर परिजन दौड़कर कमरे में आए तो सियार बच्चे के चेहरे को नोच रहा था।

परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने सियार को घेरकर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सियार को मार डाला। इसके बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसके चेहरे पर 20 ​टांके लगाए गए। मामला दानपुर थाना इलाके के कुंडल गांव का है।

सियार ने बच्चे के होंठ और गाल को बुरी तरह से नोच दिया। उसके 20 टांके आए हैं।
सियार ने बच्चे के होंठ और गाल को बुरी तरह से नोच दिया। उसके 20 टांके आए हैं।

झूले में सो रहा था बच्चा, कमरे में घुसा सियार बच्चे के पिता राजू ने बताया- रविवार को दोपहर 12 बजे मेरा 6 महीने का बेटा रितेश कमरे में झूले में सो रहा था। उसकी मां उसे सोता हुआ छोड़कर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान एक सियार अंदर घुस आया और पालने में सो रहे रितेश के मुंह पर झपट पड़ा।

राजू ने बताया- सियार के नोचने पर रितेश जोर-जोर से रोने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और और अन्य परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। उन्होंने सियार को देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घर में पहुंचे और सियार को घेरकर लाठी-डंडों से मार डाला।

छोटी सरवन से बांसवाड़ा किया रेफर राजू ने बताया- हम रितेश को लहूलुहान हालत में छोटी सरवन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज दिया और तुरंत बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। शाम करीब 4 बजे रितेश को एमजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

20 टांके आए, सर्जिकल वार्ड में भर्ती डॉक्टर ने बताया- सियार के हमले से बच्चे के चेहरे पर गहरे जख्म हुए हैं। उसके होंठ और गाल पर करीब 20 टांके लगाने पड़े हैं। इलाज के बाद बच्चे को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button