उत्तर प्रदेश

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी मानसून लेट, अब 24 जून तक पहुंचेगा:महाराजगंज में जोरदार बारिश; पारा 42.5°C, 24 घंटे में 5°C उछलेगा तापमान

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार तड़के महाराजगंज में मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवा के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बारिश होती रही। बादल गरजने के साथ बिजली भी कड़की। खेतों में लबालब पानी भर गया। इसके अलावा, बाकी सभी जिलों में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार कम होने से उमस महसूस हो रही है।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। ऐसे में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, एक-दो जगह स्थानीय मौसमी सिस्टम की वजह से बारिश हो सकती है। ऐसे में 24 घंटे में पारा 5°C उछलकर 47°C तक पहुंच सकता है। 9 जून से 3 दिन हीटवेव (लू) चलेगी। 11 जून के बाद प्री-मानसून बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

IMD के मुताबिक, इस बार यूपी में मानसून 4 से 6 दिन लेट पहुंच सकता है। इसके 24 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। आने के बाद 10 दिनों में मानसून पूरे यूपी पर छा जाएगा। मानसून आमतौर पर 18-20 जून के बीच यूपी पहुंचता है।

शनिवार को झांसी 42.5°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा में 42.2°C, जालौन में 41.4°C, फतेहपुर में 41.4°C और वाराणसी में 41.2°C रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो आजमगढ़ में रात का पारा सबसे कम 20°C दर्ज किया गया।

लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

यूपी में आंधी-तूफान और बारिश के सारे सिस्टम खत्म हो गए हैं। फिलहाल, मौसम के शुष्क (साफ) रहने की संभावना है। प्री-मानसून बारिश तक भीषण गर्मी पड़ेगी। लू के हालात बनेंगे। मानसून 24 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में एंट्री कर सकता है। आसार ऐसे हैं कि 20 से 25 दिन में मानसून कमजोर भी पड़ जाएगा।

QuoteImage

बारिश की तस्वीरें-

महाराजगंज में रविवार सुबह 5.30 बजे झमाझम बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं। बिजली कड़की।
महाराजगंज में रविवार सुबह 5.30 बजे झमाझम बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं। बिजली कड़की।
जोरदार बारिश से महाराजगंज में खेतों में पानी भर गया।
जोरदार बारिश से महाराजगंज में खेतों में पानी भर गया।
महाराजगंज के किसानों का कहना है कि बारिश धान की रोपाई के लिए फायदेमंद है।
महाराजगंज के किसानों का कहना है कि बारिश धान की रोपाई के लिए फायदेमंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button