लालू का 79वां जन्मदिन, राबड़ी आवास पर लौंडा डांस:राबड़ी ने गायक को दिया हीरे का कंगन, परिवार संग डांस का लुफ्त उठाते दिखे राजद सुप्रीमो

RJD सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। राबड़ी आवास में उन्होंने परिवार के साथ 79 पॉन्ड का केक काटा। इसके बाद देर शाम लौंडा डांस का आयोजन किया गया।
लालू प्रसाद परिवार के साथ बैठकर लौंडा डांस का लुफ्त उठाते दिखे। मीसा भारती अपने पिता के साथ बैठी नजर आईं। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपने हाथों से हीरे का कंगन खोलकर गायक छोटू छलिया को गिफ्ट किया। पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव, पार्टी के विधायक और नेता भी मौजूद रहें।
राजद सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंचे थे। लालू यादव राबड़ी देवी का हाथ पकड़कर आवास से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अपने हाथों से कार्यकर्ताओं को खाना भी परोसा।
मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने निशांत की डिग्री पर तंज किया। तेजस्वी ने कहा है कि शिक्षा मंत्री अब निशांत को इंजीनियर बनाएंगे। दरअसल निशांत को लेकर जदयू नेता पहले कहते थे कि वो इंजीनियर हैं। लेकिन एमएलसी के हलफनामें में निशांत ने खुद को 12वीं पास बताया है।
लालू यादव के जन्मदिन पर उनकी बेटी रागिनी यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने सम्राट चौधरी को जेल से निकाला था। अब वो हमें घर से निकालकर फर्ज अदा कर रहे हैं। रोहिणी की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि सब अफवाह है। हम सब बहनें साथ हैं।
लालू यादव के जन्मदिन से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए…








राबड़ी आवास में लालू ने फैमिली के साथ काटा केक


रोहिणी बोलीं- आप मेरी ढाल बनकर खड़े रहे
लालू के जन्मदिन पर रोहिणी ने उनसे साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-
आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी जिंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे। आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे।




