मध्य प्रदेश

रीवा में बारिश, मंडी में रखा अनाज भीगा:मैहर में शारदा मंदिर का रोप-वे बंद करना पड़ा; सतना-सिवनी और उमरिया में भी गिरा पानी

इस बार नौतपा में मध्य प्रदेश में गर्मी और लू के साथ आंधी-बारिश और ओले भी गिर रहे हैं। भोपाल के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई जबकि दोपहर में रीवा में बारिश से मंडी में रखा अनाज भीग गया। मैहर में शारदा माता मंदिर का रोप-वे बंद करना पड़ा।

 

सतना में भी तेज अंधड़ के बाद अंधेरा छा गया। फिर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। 45 मिनट तक हुई प्री मानसून बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। सिवनी और उमरिया में भी पानी गिरा।

मौसम में इस बदलाव की वजह से दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। रविवार को सबसे ज्यादा तापमान शाजापुर में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पचमढ़ी में यह 34.4 रहा।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में सबसे कम तापमान 36.3 डिग्री, जबलपुर में 36.4 डिग्री, ग्वालियर-उज्जैन में 37.5 डिग्री और भोपाल में 38 डिग्री रहा। शाजापुर, राजगढ़ और नरसिंहपुर में ही तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। बाकी जिलों में इससे कम दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button