बिहार में आंधी-बारिश, बिजली से 7 की मौत:20 जिलों में दिन में छाया अंधेरा; लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा

पूरे बिहार में आज सुबह से ही आंधी-बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए आज अलर्ट भी जारी किया था। शुक्रवार को पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई।
काले बादलों की वजह से सुबह में गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
आकाशीय बिजली से अब तक राज्य में 7 लोगों की मौतें हुई हैं। औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शिक्षक और किसान की मौत हुई है। गयाजी में भी बिजली से 2 की मौत हुई है। पटना में बिजली से 2 बच्चियों की जान गई है। खगड़िाय में भी ठनका गिरने से एक युवक की मौत हुई है।
मौसम से जुड़े हाईलाइट्स
दिन में अंधेरा छा गया



तेज आंधी चली



बारिश की तस्वीरें…


- CM ने कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग को फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने का निर्देश दिया है।
- पटना में आंधी-बारिश से कई VVIP इलाकों में पेड़ गिरे हैं। JCB की मदद से उन्हें हटाया जा रहा है।
- पटना में बारिश के बाद जलजमाव से निपटने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
- भोजपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, नालंदा, पूर्वी चंपारण, सारण और सीवान में बारिश का रेड अलर्ट है।
मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए…
पालतू जानवरों को भी लग सकती है लू: डॉक्टर से जानें गर्मियों में क्या खिलाएं, कब घुमाएं और किन गलतियों से बचें?
गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने का असर इंसानों के साथ जानवरों की सेहत पर भी पड़ता है। नौतपा में कई शहरों का तापमान 45° पार कर रहा है। इससे डॉग्स और कैट्स जैसे पेट्स को हीट स्ट्रेस और हीट स्ट्रोक का रिस्क कई गुना बढ़ गया है।



