राजस्थान

NIA की राजस्थान समेत 4 राज्यों में छापेमारी:आतंकी हमले और धमाकों की साजिश में रेड, पाकिस्तानी डॉन का नेटवर्क निशाने पर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राजस्थान सहित 4 राज्यों आज छापेमारी की है। एजेंसी की टीमों ने 12 ठिकानों पर रेड की है। यह कार्रवाई पाकिस्तान के ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ की जा रही है।

राजस्थान में अजमेर और नीमराना (बहरोड़-कोटपूतली) में एजेंसी ने दबिश दी है। केंद्रीय एजेंसी और स्थानीय पुलिस की मदद से की गई इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

आतंकी हमले और धमाकों की साजिश थी

सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित नेटवर्क ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भेजने की साजिश में शामिल था।

एजेंसियों को आशंका है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों और धमाकों के लिए किया जाना था।

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर और ISI से जुड़ा संदिग्ध है, जो दुबई से अपना नेटवर्क चलाता है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को भड़काता है। (फाइल फोटो)
शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर और ISI से जुड़ा संदिग्ध है, जो दुबई से अपना नेटवर्क चलाता है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को भड़काता है। (फाइल फोटो)

फोरेंसिक कर रही जांच

NIA उत्तर प्रदेश में पांच, राजस्थान में दो, बिहार में दो और महाराष्ट्र में तीन जगहों पर पहुंची हैं। टीमें जब्त किए गए डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच कर रही हैं।

वहीं पाकिस्तानी गैंगस्टर सहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क और फंडिंग एंगल को भी देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि NIA इस पूरे मॉड्यूल और आतंकी साजिश को लेकर जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।

पाकिस्तानी डॉन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए

शहजाद भट्‌टी के गुर्गों की गिरफ्तारी

यूपी एटीएस और एसटीएफ ने 27 मई को सहारनपुर, मुज्जफरनगर और हरिद्वार से भट्‌टी के 4 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग ऐप्स के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। देश के संवेदनशील ठिकानों की जानकारी शेयर कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button