राजस्थान

बाड़मेर से गुजरात में मजदूरी करने गए दो भाइयों की फार्म पौंड में डूबने से मौत हो गई:40 मिनट की मशक्कत से निकाले शव; तीन दिन पहले गुजरात गए थे

बाड़मेर से गुजरात में मजदूरी करने गए दो भाइयों (ममेरे) की फार्म पौंड में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने से पौंड में गिरे भाई को बचाने के लिए दूसरा भी कूद गया। दोनों ही बाहर नहीं निकल पाए।

घटना थराद (गुजरात) तहसील के करणपुरा गांव गुरुवार रात 10 बजे की है। फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को डिग्गी से बाहर निकाल कर सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया।

चार दिन पहले बाड़मेर से गए थे गुजरात

मृतक प्रकाश के चाचा मोहनराम ने बताया- प्रकाश (18) पुत्र केवाराम निवासी जालीला, बीजासर (बांसवाड़ा) और उसका ममेरे भाई अरविंद पुत्र हरिराम निवासी जाटों का बेरा दोनों करीब तीन दिन पहले ही गुजरात के थराद में मजदूरी करने के लिए गए थे। फिलहाल इनका पूरा परिवार गुड़ाबड़ासण (सांचौर) में खेती का काम करता है। वहां पर काम नहीं होने पर दोनों भाई थराद में मजदूरी करने के लिए गए थे।

अरविंद इकलौता बेटा है। वहीं एक इसकी बहन है। मां की करीब 6 साल पहले मौत हो गई थी। वहीं प्रकाश के तीन बहन व दो भाई है। इसमें चार भाई-बहन की शादी हो चुकी है। प्रकाश पांचवें नंबर का है। इससे छोटी एक बहन है।

थराद फायर बिग्रेड की टीम ने दोनों भाइयों को बाहर निकाला।
थराद फायर बिग्रेड की टीम ने दोनों भाइयों को बाहर निकाला।

रात को डिग्गी के पास बैठकर नहाते समय हुआ हादसा

थराद फायर ऑफिसर विरमजी राठौड़ ने बताया- फायर स्टेशन को सूचना मिली थी कि थराद तहसील के करणपुरा गांव स्थित एक खेत तालाब की पाल पर बैठकर दो युवक नहा रहे थे। इस दौरान एक युवक फिसलकर पानी में डूब गया। जबकि दूसरा उसे बचाने के लिए तालाब में उतरा, लेकिन वह भी डूब गया। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने परिजनों के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों भाई करीब तीन दिन पहले मजदूरी के लिए गुजरात गए थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पार पहुंची टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button