उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में एक लड़की ने गंदी बात करने पर गैराज मालिक को पीट-पीटकर मार डाला:वाराणसी में लड़की बोली- मां के सामने छेड़खानी की; भांजे ने दिया साथ

वाराणसी में एक लड़की ने गुरुवार को भांजे के साथ मिलकर गैराज मालिक को पीट-पीटकर मार डाला। गैराज मालिक लड़की से छेड़खानी करता था। आए दिन पीछा करता और रास्ते में रोककर अश्लील इशारे करता था। लड़की से इसी से परेशान थी।

पुलिस मौसी-भांजे को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह आए दिन मुझे परेशान करता था। आज तो मेरी मां के सामने ही उसने छेड़खानी की। मामला सारनाथ थाना क्षेत्र का है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज के घरवालों ने बात की। उन्होंने बताया कि हम लोग जगाने गए, तो उसकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज के घरवालों ने बात की। उन्होंने बताया कि हम लोग जगाने गए, तो उसकी मौत हो चुकी थी।

अब पढ़िए पूरा मामला

सिंहपुर गांव के रहने वाला मनोज कुमार पटेल (40) गैराज का मालिक था। वह कार का मैकेनिक था। गुरुवार सुबह 6 बजे मनोज रिंग रोड स्थित डंडन बाबा कुटिया के पास अपने गैराज जा रहा था। सिंहपुर स्थित दुबे कटरा के पास गांव के ही प्रिंस पटेल और उसकी रिश्ते की मौसी से मनोज का झगड़ा हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, तो मनोज के घरवाले वहां पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, तो मनोज के घरवाले वहां पहुंच गए।

सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया

इस मामले में पुलिस को मनोज के भाई संतोष कुमार पटेल ने शिकायत दी। उसने बताया कि उन लोगों के बीच कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि प्रिंस और उसकी मौसी ने मनोज को पीटना शुरू कर दिया। सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। खून से लथपथ मनोज घर चला गया और अपने कमरे में जाकर लेट गया। उसने मारपीट की बात अपने घर में भी किसी से नहीं बताई।

दोपहर करीब 2 बजे मनोज की पत्नी रीना और मैंने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। उसके सिर में चोट देखकर हम लोगों ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के दौरान सारनाथ पुलिस ने प्रिंस पटेल और उसकी मौसी को हिरासत में ले लिया।

अब पढ़िए लड़की ने जो कुछ बताया

पीछा और अश्लील इशारे करता था

पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया- मनोज अक्सर शराब के नशे में रहता था। वह मुझे अश्लील इशारे करता था, साथ ही मेरा पीछा भी करता था। आज सुबह मनोज ने मेरी मां के सामने भी अश्लील इशारे किए। इसी के बाद मारपीट हुई थी। वह आए दिन गंदे-गंदे कमेंट करता रहता था। रास्ते में आते-जाते परेशान करता था।

यह बात मैंने अपने भांजे प्रिंस को बताई थी। वह आज मेरे साथ था। जब मनोज आया, प्रिंस ने उसे रोककर गंदी हरकतें करने के बारे में पूछा। इस दौरान भी मनोज ने गालियां दीं। बात बढ़ी, तो हम लोगों ने उसे धक्का दे दिया। वह बाइक से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आ गई। इसके बाद वह उठा और घर चला गया।

मनोज के घरवालों ने सारनाथ थाने पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
मनोज के घरवालों ने सारनाथ थाने पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

भाई बोला- गैराज जाते समय हमला किया गया

भाई संतोष कुमार पटेल ने बताया कि मेरे भाई का मार-मार कर सिर फोड़ दिया।
भाई संतोष कुमार पटेल ने बताया कि मेरे भाई का मार-मार कर सिर फोड़ दिया।

भाई संतोष पटेल ने बताया- हमारा भाई बाइक से गैराज जा रहा था। बाजार में बाइक खड़ी करके चाय-पानी करने लगा। तभी उसे पीटा गया। थाना प्रभारी सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया- मनोज की पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पूछताछ के लिए प्रिंस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button