जमुई में सरकारी टीचर को दौड़ाकर मारी गोली:स्कूल जाने के लिए निकले थे; कहा- सिर में दागने चाहते थे बुलेट; मां को भी मिली धमकी

जमुई में सरकारी टीचर को अपराधियों ने गोली मारी है। घायल शिक्षक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी गौतम कुमार दास के रूप में हुई है।
गौतम को एक गोली दांए कंधे पर लगी है। वारदात को अंजाम शुक्रवार की सुबह 4 बजे बिशनपुर गांव के पास दिया गया है। गौतम की मां मुखिया हैं।
अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी घटना
गौतम कुमार एक सरकारी टीचर हैं। उनकी पोस्टिंग लखीसराय में है। वो शुक्रवार की सुबह 3.45 में बाइक से जमुई स्टेशन जा रहे थे। वो मोहनपुर गांव के पास से ही एक बाइक उनकी बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही है।
बाइक पर तीन लोग सवार थे। गौतम को शक हुआ। उन्होंने अपनी बाइक धीमी। बाइक की स्पीड कम कहते ही बाइक पर बैठे बदमाशों ने गोली चला थी। एक गोली उनके कंधे पर लगी और वो बाइक से गिर गए।
उसके बाद बदमाशों ने मेरे सिर में गोली मारने की कोशिश की, लेकिन मेरा हेलमेट नीचे गिर गया था। मैंने हिम्मत जुटाकर हेलमेट सिर में पहना और गांव की तरफ तेजी से भागने लगा। कुछ दूर बदमाशों ने पीछे किया लेकिन उसके बाद हथियार लहराते हुए भाग निकले। गौतम ने बताया कि, सभी बदमाशों ने नकाब पहन रखा था।


शिक्षक की मुखिया मां को मिली थी धमकी
घटना की सूचना मिलते ही बरहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें एक निजी क्लीनिक में एडमिट कराया गया है। घायल शिक्षक की मां और मुखिया मोहनी देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले मुकेश कुमार नामक व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी थी।
वहीं, शिक्षक गौतम कुमार दास ने इस घटना के पीछे राजनीतिक विरोधियों का हाथ होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।



