bihar

शेखपुरा में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश:शाम की प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, आज 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार में दो तरह का मौसम है। एक ओर कई जिलों में गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं कुछ जगह बारिश है। शनिवार देर शाम शेखपुरा में उमस से 27 छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब सभी खतरे से बाहर हैं।

इधर, स्कूलों की टाइमिंग में कटौती करते हुए 21 मई तक 8 तक की क्लासेज दोपहर 11 बजे तक ही चलेंगी।

इधर, मौसम विभाग ने बिहार के 20 जिलों में आज यानी रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिर सकती है। साथ ही करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

वहीं बाकी के 18 जिलों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन जिलों में मौसम समान्य रहेगा।

शेखपुरा में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

शेखपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार देर शाम प्रार्थना के दौरान 27 छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद विद्यालय परिसर और शेखपुरा सदर अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई।

बेहोश हुई सभी छात्राओं को आनन-फानन में एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र कुमार ने शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग और उमस भरी गर्मी को घटना की संभावित वजह बताया।

उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि दो छात्राओं को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

रविवार सुबह इलाज के दौरान छह छात्राओं की तबीयत फिर अचानक बिगड़ गई, लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। सभी छात्राएं 12 घंटे से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती हैं।

बेहोश होने के बाद छात्राओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पटना में 4 दिन तक गर्मी से राहत नहीं

पटना में अगले 4 दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पटना में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

वहीं 18 और 19 मई को पारा एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर तापमान 38 डिग्री दर्ज की जा सकती है। 20 मई को राजधानी का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और उमस का असर और अधिक बढ़ जाएगा।

न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। दिन में तेज धूप और रात में बढ़ती नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास होगा।

मौसम की तस्वीरें देखिए…

अररिया में शनिवार को देर शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button