बिहार में गर्मी से राहत के लिए यज्ञ:गया में 8वीं तक के स्कूल बंद, बेगूसराय में बदली टाइमिंग; रोहतास का पारा 44.8°C

बिहार में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को राज्य के 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे। साथ ही लू चलने की भी आशंका जताई है।
इसके अलावा 13 जिलों में आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। तेज गर्मी की वजह से गया में 8वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बेगूसराय में भी स्कूलों का समय बदला गया है। कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब साढ़े 10 बजे और 12वीं तक के कक्षाएं साढ़े 11 बजे के बाद संचालित नहीं होगी।
वहीं गर्मी से राहत और बारिश के लिए वैशाली में यज्ञ किया जा रहा है। रोहतास का तापमान 44.8 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए
1. नौतपा में तेज गर्मी से बीमार होने का रिस्क, डॉक्टर से जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें
देश में आज से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है क्योंकि इन 9 दिनों गर्मी और हीटवेव और तेज हो जाती है। इसका असर हमारे हार्ट से लेकर ब्रेन तक होता है। इसलिए नौतपा में डेली रूटीन और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी हैं।
2. गर्मी में बढ़ जाता है नोज ब्लीडिंग का रिस्क, समझें नाक से खून आए तो क्या करें, क्या न करें
गर्मियों में टेम्परेचर हाई होने से हवा रूखी हो जाती है। इससे सांस लेते समय नाक की म्यूकस लेयर इरिटेट होने लगती है। इसके कारण ब्लड वेसल्स फटने से कभी-कभार नाक से ब्लड आ सकता है। नाक से खून आने पर तुरंत क्या करें? किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है?
बिहार में दो तरह का मौसम क्यों बन रहा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में इस समय दो अलग-अलग मौसम सिस्टम एक्टिव हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी उत्तर और पूर्वी बिहार तक पहुंच रही है, जिससे वहां बादल बन रहे हैं और आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।
वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार में सूखी और गर्म पछुआ हवाएं लगातार चल रही हैं। झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के गर्म इलाकों से आने वाली गर्म हवा मगध और शाहाबाद क्षेत्र में तापमान को और बढ़ा रही है। यही वजह है कि राज्य के एक हिस्से में बारिश हो रही है, जबकि दूसरे हिस्से में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है।
दक्षिण और पश्चिम बिहार में हीट वेव का कहर
बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के 8 जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा।
मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
क्या 30 मई तक जारी रहेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण और पश्चिम बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। 28 से 30 मई तक कई जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। कुछ इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
हालांकि उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बीच-बीच में बारिश और तेज हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी में सोमवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाने और हवा चलने की संभावना है।



