खेल

IPL- हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई का चौथा विकेट गिरा:कार्तिक के बाद गायकवाड आउट, कमिंस को तीसरा विकेट; स्कोर 144/4

IPL के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने हैं। चेन्नई ने चेपॉक में टॉस जीतकर 16 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे क्रीज पर हैं।

ऋतुराज गायकवाड 15, कार्तिक शर्मा 32, उर्विल पटेल 13 और संजू सैमसन 27 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 2 और साकिब हुसैन को 1 विकेट मिला।

प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है।

पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन और नूर अहमद।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button