खेल

अय्यर के पहले IPL शतक से पंजाब जीता

IPL में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ पंजाब की प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों कायम है। पंजाब के अब 15 अंक हो गए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया और टीम को जीत भी दिलाई। उन्होंने 51 बॉल पर नाबाद 101 रन बनाए। अय्यर का यह पहला IPL शतक रहा।

वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन बनाकर मजबूत शुरुआत दिलाई। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को 1 सफलता मिली।

इंग्लिस ने 72 रन की पारी खेली

लखनऊ के लिए जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली, जबकि आयुष बडोनी ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। आखिर में अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

पंजाब की ओर से मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट किए, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई और शशांक सिंह को 1-1 सफलता मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button