‘रामायण: पार्ट वन’ की रिलीज डेट बदल सकती है:दावा – फिल्म दिवाली 2026 से एक हफ्ते पहले 30 अक्टूबर को आ सकती है

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ दिवाली 2026 ( 8 नवंबर) से एक हफ्ते पहले रिलीज हो सकती है।
दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ‘रामायण: पार्ट वन’ अब 30 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो सकती है। पहले इसे दिवाली 2026 पर रिलीज करने की योजना थी।
रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता चाहते हैं कि फिल्म दिवाली वीक से पहले थिएटर्स में आ जाए, ताकि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बने और दूसरे हफ्ते में फिल्म का बिजनेस और बढ़े।
दावा- डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 450 करोड़ का ऑफर दिया
सूत्र के मुताबिक, रिलीज डेट पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। यह घोषणा डिस्ट्रीब्यूशन डील फाइनल होने के बाद की जा सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मेकर्स को टॉप डिस्ट्रीब्यूटर्स से 450 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है।
हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म से रणबीर का भगवान राम के रूप में लुक भी सामने आया था। इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिव्य और शांत लुक में दिखे थे।
देखें भगवान राम के लुक की झलक-





फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें-
- फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
- 1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे।
- फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।
- फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी।
- फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं।
- फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी।
- फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विनर स्टूडियो DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।
- फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।



