खेल

IPL- अभिषेक अर्धशतक लगाकर आउट:सुयश ने पवेलियन भेजा; बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद का स्कोर-116/2

IPL में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हो रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी।

10 ओवर के बाद हैदराबाद 2 विकेट पर 116 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासन क्रीज पर हैं। अभिषेक शर्मा 56 और ट्रैविस हेड 26 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक को सुयश और हेड को रसिख ने पेवलियन भेजा।

दोनों टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पर हैं। RCB 18 पॉइंट्स और +1.065 के सबसे बेहतर नेट रन रेट (NRR) के साथ टॉप पर है। शुक्रवार को जीत से बेंगलुरु की नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी और उसे फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके पॉइंट्स गुजरात टाइटंस के बराबर हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वह पीछे है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.350, जबकि गुजरात का +0.400 है। टॉप-2 में पहुंचने के लिए हैदराबाद को RCB को बड़े अंतर से हराना होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, सुयश शर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button