झारखंड

झारखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद; तेज हवा, आकाशीय बिजली का भी अलर्ट; अगले 24 घंटे में 9 जिलों में बारिश की चेतावनी

झारखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि शनिवार यानी आज से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि शनिवार यानी आज से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

रांची सहित 18 जिलों में आज मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दोपहर बाद से ही कई इलाकों में बादल छाने और मौसम के करवट लेने के आसार हैं। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

18 जिले में आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने भी लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

26 और 27 अप्रैल को भी खराब मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में तेज हवा, गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को भी कई जिलों में बारिश की बात कही है।

वहीं 27 अप्रैल को भी रांची सहित रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन इलाकों में आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

पलामू का पारा पहुंचा 43.6 डिग्री सेल्सियस

मौसम में बदलाव से पहले राज्य के कई जिलों में तापमान काफी ऊंचा दर्ज किया गया। रांची स्थित मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पलामू में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बोकारो में 43.5, सरायकेला में 42.5, गोड्डा में 41.9, जमशेदपुर में 41.1 रहा।

शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पलामू में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अब मौसम के इस बदलाव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि के दौरान सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को रांची, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button