झारखंड

जामताड़ा में गेमिंग ऐप और KYC के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद;

जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गेमिंग ऐप और KYC अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक फारूक के नेतृत्व में गठित टीम ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनगड़ी गांव और कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया स्थित पलाश झुंड में छापेमारी की। इस दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गुलाम मोहम्मद (30 वर्ष) और मोहम्मद मकबूल अंसारी (31 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।

मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button