खेल

IPL में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है:कार्तिक 71 रन बनाकर आउट, लखनऊ के खिलाफ स्कोर 153/5

IPL में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ ने इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

चेन्नई ने 18 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और प्रशांत वीर क्रीज पर हैं। कार्तिक शर्मा 71, डेवाल्ड ब्रेविस 25, उर्विल पटेल 6, संजू सैमसन 20 और ऋतुराज गायकवाड 13 रन बनाकर आउट हुए।

संजू सैमसन के विकेट की खुशी मनाते आकाश सिंह और लखनऊ की पूरी टीम। - Dainik Bhaskar

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button