झारखंड

गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया में एक सड़क हादसा हुआ:एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी; आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मंगलवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया में एक सड़क हादसा हुआ। ओवरलोड बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुधानी गांव निवासी 50 वर्षीय राजा मणि मंडल की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना में रायडीह गांव निवासी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, राजा मणि मंडल और राजकुमार सिंह बाइक से अपने गांव रायडीह लौट रहे थे। जामताड़ा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे एक पेड़ के सहारे खड़ा हो गया।

मृतक की फाइल फोटो।

राजा मणि मंडल ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए दुर्घटना में बाइक चालक राजा मणि मंडल ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। मृतक राजा मणि मंडल अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button