झारखंड

बोकारो में हवाई अड्डा विस्तार के लिए चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई

बोकारो में हवाई अड्डा विस्तार के लिए चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

सेक्टर 12ए काली मंदिर के आगे कार्रवाई करने पहुंची बीएसएल सिक्योरिटी विभाग की टीम पर कब्जाधारियों ने अचानक पथराव कर दिया।

इस घटना में सुरक्षा जवान बबलू कुमार और अकरम अंसारी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीड़ के पथराव में दो जवान हुए घायल।

जानकारी के अनुसार, बोकारो हवाई अड्डे के विस्तार और बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। प्रशासन और बीएसएल सुरक्षा विभाग लगातार अवैध कब्जों को हटा रहे हैं ताकि एयरपोर्ट विस्तार कार्य में कोई बाधा न आए।

अवैध कब्जा कर छह से सात घर बने हैं

शनिवार को सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर 12ए काली मंदिर के आगे कुछ लोगों ने नई जगह पर अवैध कब्जा कर छह से सात घर बना लिए हैं। सूचना मिलते ही बीएसएल सिक्योरिटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

कई दिनों से यहां अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है।

मौके पर अफरातफरी मची और स्थिति तनावपूर्ण

कार्रवाई के दौरान, कब्जाधारियों ने विरोध जताते हुए अचानक सुरक्षा कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पथराव में दो जवान घायल हुए, जबकि अन्य कर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया।

घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और अतिक्रमणकारियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button