IPL- उर्विल पटेल 23 बॉल पर 65 रन बनाकर आउट:13 बॉल पर फिफ्टी लगाई, यशस्वी के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में रविवार के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया है। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए।
रन चेज में चेन्नई ने 12 ओवर में दो विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड और कार्तिक शर्मा क्रीज पर हैं।
उर्विल पटेल 23 बॉल पर 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 13 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने राजस्थान के यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। संजू सैमसन (28 रन) को दिग्वेश राठी ने बोल्ड किया।
लखनऊ से इंग्लिस ने अर्धशतक लगाया
जोश इंग्लिस ने 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद की पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। आखिरी में शहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन बनाए। चेन्नई के जैमी ओवर्टन ने 3 विकेट झटके। अंशुल कम्बोज को 2 विकेट मिले। एक विकेट नूर अहमद को मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और आकाश मधवाल।
लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, जोस इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ और मयंक यादव।



