राजस्थान

बांसवाड़ा में गड्‌ढे में भरे पानी में नहाने उतरी दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत

बांसवाड़ा में गड्‌ढे में भरे पानी में नहाने उतरी दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। डूबने की आशंका पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार रात करीब 1 बजे 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शवों को बाहर निकाल लिया गया।

हादसा आबापुरा थाना क्षेत्र के नादिया गांव स्थित उमरी नाला डाबरा में मंगलवार को हुआ।

पहले देखिए, घटना से जुड़ी तस्वीरें…

मंगलवार रात करीब 9 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
मंगलवार रात करीब 9 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

ऑपरेशन के दौरान 4 घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 1 बजे दोनों बच्चियों के शव मिले।
ऑपरेशन के दौरान 4 घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 1 बजे दोनों बच्चियों के शव मिले।
दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकालने के बाद पानी के बीच से होते हुए दूसरी तरफ ले जाया गया।
दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकालने के बाद पानी के बीच से होते हुए दूसरी तरफ ले जाया गया।
बच्चियों के शव देखते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
बच्चियों के शव देखते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम…

बच्चियों के नहीं दिखने पर तलाश शुरू की

पाड़ला चौकी प्रभारी एएसआई रवि थापा ने बताया कि दोनों बच्चियां नादिया गांव के एक ही मोहल्ले की रहने वाली थीं। दोनों बच्चियां दोपहर करीब 1 बजे घर से डेढ़ किलोमीटर दूर नाले में नहाने के लिए गई थीं। जब शाम 6 बजे तक वे वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की।

सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को दी सूचना

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सर्च शुरू किया। लोगों ने बताया कि बच्चियों को आखिरी बार गड्‌ढे के आसपास देखा गया था। कोई सुराग नहीं मिलने और पानी में डूबने की आशंका पर रात करीब 9:30 बजे आबापुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई रवि थापा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

दोनों बच्चियां गड्‌ढे के दूसरी तरफ पानी में मृत हालत में मिली। कपड़े में लपेटकर पानी के बीच से होते हुए दूसरी तरफ ले जाया गया।
दोनों बच्चियां गड्‌ढे के दूसरी तरफ पानी में मृत हालत में मिली। कपड़े में लपेटकर पानी के बीच से होते हुए दूसरी तरफ ले जाया गया।

अंधेरे में चला रेस्क्यू, रात 1 बजे निकाले शव

रात का अंधेरा और गड्‌ढे में भरा गहरा पानी रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बना रहा। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब 4 घंटे तक लगातार तलाश अभियान चलाया। आखिरकार रात करीब 1 बजे दोनों बच्चियों के शवों को नाले से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

एक 5वीं तो दूसरी 4वीं कक्षा में पढ़ती थी

मृत बच्चियों की पहचान भूली (9) पुत्री दिलीप निनामा और रोनिका (8) पुत्री रामप्रसाद निनामा के रूप में हुई है। भूली कक्षा 5वीं की छात्रा थी, जबकि रोनिका कक्षा 4वीं में पढ़ाई कर रही थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आबापुरा थाना पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button