जयपुर

राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई:मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस; आज बाड़मेर में होगी हल्दी-संगीत सेरेमनी

राजस्थान मूल के IPS अफसर और संभल (यूपी) एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की सगाई हो गई। संभल में गुरुवार को हुई सेरेमनी में दोनों ने स्टेज पर डांस किया। इस दौरान केके बिश्नोई ने अपनी मंगेतर अंशिका को गोद में उठाया।

केके बिश्नोई ने अंशिका के लिए ‘हम तुझको उठा कर ले जाएंगे’ गाने पर डांस किया। वहीं अंशिका ने केके बिश्नोई के लिए राजस्थानी सॉन्ग ‘थारी बोली प्यारी लागे’ पर परफॉर्म किया। सगाई सेरेमनी में अंशिका ने गोल्डन कलर का लहंगा, जबकि केके बिश्नोई ने ब्लैक सूट पहना था।

केके बिश्नोई बाड़मेर के धोरीमन्ना के रहने वाले हैं। अंशिका प्रयागराज (यूपी) के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली हैं। शुक्रवार शाम बाड़मेर में हल्दी-संगीत सेरेमनी होगी।

केके बिश्नोई के भाई भजनलाल बिश्नोई जोधपुर में RAS ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया- 29 मार्च को धोरीमन्ना से बारात रवाना होकर जोधपुर पहुंचेगी।जोधपुर में 29 मार्च को शादी और 30 मार्च को रिसेप्शन होगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी शादी में इन्वाइट किया गया है।

IPS अंशिका वर्मा को रिंग पहनाते संभल एसपी केके बिश्नोई।

स्टेज पर डांस करते एसपी केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button